गिरडीह, फरवरी 27 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के विभिन्न पांच गांवों में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पहली घटना बुधवार देर रात चतरो-खिजुरी मुख्य मार्ग पर फतेहपुर गांव के पास हुई। जिसमें जमुआ थाना क्षेत्र के चपरखो गांव निवासी राहुल तुरी (21 वर्ष) एवं संतोष तुरी (17 वर्ष) बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगो के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। दूसरी घटना गुरुवार को करीब दस बजे खरियोडीह गांव के पास हुई। जहां एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.