बलिया, फरवरी 17 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर सोमवार की रात हुए सड़क हादसों में एक महिला और एक अधेड़ की मौत हो गयी। सम्बंधित थानों की पुलिस ने शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद मृतकों के गांव-घर में मातम पसर गया। भरौली, हिसं के अनुसार इलाके सरांय कोटा निवासी 31 वर्षीय रामबचन प्रजापति साइकिल से कोटवा नारायनपुर सामान खरीदने गये थे। देर शाम करीब छह बजे सड़क से गुजर रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजन उन्हें पड़ोस के बक्सर (बिहार) के एक अस्पतल में लेकर चले गये। वहां पर इलाज के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी। कोटवा नारायनपुर चट्टी पर मौजूद आसपास के लोगों ने मोटरसाइकिल को पकड़ लिया और मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.