बलरामपुर, जून 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और एक मासूम बालिका की मौत हो गई। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के पिपरी कोल्हुई के पास उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर बाइक और सीएनजी कार की आमने-सामने टक्कर में पचौथा निवासी 20 वर्षीय रास मोहम्मद उर्फ पापा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन काफी दूर तक घिसटते चले गए। जिसके चलते कार में आग लग गई। वहीं ललिया थाना क्षेत्र के बहादुरगंज बाजार में घर के पास खेल रही चार वर्षीय शायना अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, धू- धू कर जली कारयुवक की दर्दनाक मौत श्रीदत्तगंज संवाददाता ...