लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।परिवहन विभाग की ओर से आईजीपी में मंगलवार से शुरू दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में प्रदेश भर से जुटे स्काउट्स-गाइड्स को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। अपने-अपने जिलों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक करने को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि सड़क हादसों पर लगाम के लिए युवाओं की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने स्काउट्स-गाइड्स से इसके लिए अपना योगदान देने को कहा।कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने स्काउट्स-गाइड्स को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार कानून तो बना सकती है लेकिन सड़क सुरक्षा केवल नियमों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही सुनिश्चित हो सकती है। इस...