सड़क हादसों पर लगाम के लिए पुलिस का मंथन
देवघर, सितम्बर 20 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार देर शाम से रात तक पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में दुर्घटनाओं के कारणों, संवेदनशील सड़कों और दुर्घटना संभावित स्थानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी।
सड़क सुरक्षा समीक्षा एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस स्तर से हरसंभव कदम उठाया जाए। बैठक में एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को केवल कार्रवाई के माध्यम से नहीं रोका जा सकता। इसके लिए वाहन चालकों और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। पुलिस थाना स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.