रांची, अप्रैल 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा द्वारा बालू और अवैध खनन को लेकर सरकार पर लगाए गए आरोप को खारिज किया है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि जो पार्टी खुद खनन माफियाओं को बढ़ावा देती रही है, वह आज नैतिकता का पाठ पढ़ा रही है। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर अमित मंडल को घेरते हुए लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता सड़क हादसों में होने वाली मौतों पर राजनीति कर रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है। क्या उन्हें नहीं पता कि नेशनल हाईवे और परिवहन के नियम केंद्र की मोदी सरकार तय करती है? राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है, लेकिन भाजपा अपनी केंद्र सरकार की विफलता को राज्य के माथे मढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार अपनी घोषणाओं के प्रति वचनबद्ध है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.