बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- सड़क हादसों ने ले ली 3 लोगों की जान वेना, एकंगरसराय व गिरियक में हुए हादसे 12 घंटे में हुए आधा दर्जन हादसे, दर्जनभर जख्मी फोटो : वेना मौत-वेना थाना क्षेत्र के एनएच 20 के ओवरब्रिज पर क्षतिग्रस्त बाइक। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। जिले के अलग-अलग स्थानों पर रविवार की शाम से लेकर सोमवार की सुबह तक 12 घंटों में हुए सड़क हादसों ने चार लोगों की जान ले ली। वेना, हरनौत, गिरियक व एकंगरसराय थाना क्षेत्रों में ये हादसे हुए। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर हुए आधा दर्जन से अधिक हादसों में दर्जनभर लोग जख्मी हो गये हैं। एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एकंगरसराय बाजार के पास रविवार की शाम अज्ञात वाहन के धक्के से महिला की मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- सैदपुर में स्कॉर्पियो व ऑटो की टक्कर, तीन की मौत मृतका हिलसा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव न...