सिमडेगा, सितम्बर 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए डीसी कंचन सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया है।

सड़क सुरक्षा की समीक्षाबुधवार को डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ब्लैक स्पॉट, हिट एंड रन और राष्ट्रीय उच्च पथ-143 की स्थिति की समीक्षा की गई। डीसी कंचन सिंह और एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने दुर्घटना संभावित स्थानों का निरीक्षण कर साइन बोर्ड, रोड मार्किंग, क्रैश बैरियर और अन्य सुरक्षा इंतजाम करने को कहा। एनएच-143 पर बने गड्ढों की मरम्मत और सड़क किनारे मिट्टी भरने के भी निर्देश दिए गए।

सुरक्षा उपायों का कार्यान्वयनड...