देहरादून, दिसम्बर 11 -- चंद्रबनी चौक में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए पार्षद सुमन बुटोला और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से ट्रैफिक लाइट व पुलिस व्यवस्था की मांग की। उन्होंने मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रीय पार्षद सुमन बुटोला ने बताया कि चंद्रबनी मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग पूर्व में भी कई बार कर चुकी है। इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्पीड ब्रेकर व मुख्य मार्गों की लाइट खराब होने से गाड़ियों की ओवर स्पीड के कारण चंद्रबानी चौक से मोहब्बेवाला, आशारोड़ी की ओर दो से तीन वर्षों में ही कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। चौक पर रेड लाइट और पुलिस की व्यवस्था न होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इस दौरान पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला, मदन सिंह, अजय गोयल, महेश घोष, विकास कश्यप, भगवान सिंह, मनोज पंत, पुष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.