गोरखपुर, जुलाई 18 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी के राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग पर आए दिन होने वाले सड़क हादसों को देखते हुए घायलों के इलाज की दिशा में बड़ी पहल की गई है। प्रधानमंत्री रोड एक्सीडेंट हॉस्पिटलाइजेशन एंड एश्योर्ड ट्रीटमेंट स्कीम यानी पीएम राहत योजना के तहत गोरखपुर के 65 निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। इनमें एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल पहले से शामिल हैं।

पूर्वी यूपी में सड़क हादसों का आंकड़ा पूर्वी यूपी में वर्ष 2023, 2024 और 2025 के दौरान करीब 1700 सड़क हादसे दर्ज किए गए। इन हादसों में 1250 लोगों की जान चली गई और ढाई हजार से अधिक लोग घायल हुए। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं को लेकर आपके अपने समाचार पत्र 'हिंदुस्तान' ने समय-समय पर अभियान भी चलाया था। इसका असर अब जमीन पर दिख रहा है।

ब्लैक स्पॉट औ...