हल्द्वानी, जुलाई 23 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। कुमाऊं मंडल में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के पीछे की वास्तविक वजहों का अब वैज्ञानिक तरीके से पता लगाया जाएगा। इसके लिए कुमाऊं पुलिस विशेषज्ञों की संयुक्त टीम से विस्तृत शोध कराएगी। आईजी कुमाऊं रेंज ने इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का इन-डेप्थ अध्ययन शुरू किया जाएगा और उसके आधार पर विस्तृत वैज्ञानिक रिपोर्ट तैयार होगी। शोध में पता लगाया जाएगा कि हादसों के पीछे मानवीय चूक, वाहन चालकों की लापरवाही, ओवरस्पीड, नशे में ड्राइविंग, सड़क इंजीनियरिंग की खामियां, पहाड़ी मार्गों की खराब डिजाइन, अंधे मोड़, अपर्याप्त संकेतक, मौसम और अन्य भौगोलिक परिस्थितियों की कितनी भूमिका है। विशेषज्ञ दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण कर तकनीकी ...