जौनपुर, मई 31 -- जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की गई है। उनके निर्देश की कड़ी में दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर सक्रिय रूप से कार्य करें। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर आवश्यक और सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की प्रत्येक माह आडिट कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा, जिससे दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी रणनीति बनाई जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का जीवन बहूमुल्य है। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता ,अवैध पार्किंग पर चले सतत अभियान इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के सा...