सड़क हादसे शून्य करने के अभियान में सहयोग का आह्वान
बिजनौर, जुलाई 31 -- स्वयंसेवी संगठन द्वारा सड़क हादसों में मृत्यु दर शून्य करने के लिए जन-जागरूकता तथा हस्ताक्षर अभियान में सहयोग का आह्वान किया गया है। श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट द्वारा 2035 तक भारत में सड़क हादसों से होने वाली मृत्यु शून्य करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। संस्था द्वारा सरकार, प्रशासन, शिक्षण संस्थान, उद्योग जगत, परिवहन, सामाजिक संगठन तथा आमजन को संकल्प के साथ अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया गया। ट्रस्ट की अध्यक्ष योगिता जोशी ने कहा कि सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की त्रासदी होती है। सरकार, प्रशासन और समाज द्वारा संयुक्त कार्य करके हजारों परिवारों को खोने से बचाया जा सकता है। उन्होंने आमजन से अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। सचिव चन्द्रवीर गायत्री ने कहा कि सड़क सुरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.