कुशीनगर, मार्च 13 -- कुशीनगर। सड़क पर अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित माता-पिता और देश की मौजूदा ड्राइविंग लाइसेंस प्रणाली के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पडरौना क्षेत्र के युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर और चर्चित उपन्यास अंग्रेज़ी दिखावा के लेखक अनुभव ने एक अनोखा मोबाइल एप्लिकेशन फोरसाइट: सेफ ड्राइविंग एसिस्ट लांच किया है। यह मेड-इन-इंडिया एप सड़क हादसों को कम करने में मदद करने के साथ-साथ यूजर्स की शत प्रतिशत डेटा प्राइवेसी भी सुनिश्चित करता है। यह एप इजाद करने वाले पडरौना क्षेत्र के बरहज गांव के निवासी अनुभव शर्मा पुत्र गौतम शर्मा ने बताया कि यह एप खतरे की आशंका पर अलर्ट कर देगा। बारिश, कोहरा, बादल, भीड़ जैसी स्थिति में सचेत करने के लिए स्पीड अधिक होते ही बीप की आवाज देगा। अनुभव बताते हैं कि अक्सर माता-पिता अपने किशोर बच्चों को पहली बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.