सड़क हादसे रोकने के लिए गति नियंत्रण जरूरी
लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।परिवहन विभाग की तरफ से आईजीपी में आयोजित सड़क सुरक्षा संवाद में बुधवार को विशेषज्ञों की तरफ से यह बात उभर कर सामने आई कि जब तक रोड इंजीनियरिंग को सुधारा नहीं जाएगा और वाहनों की गति पर सख्ती से नियंत्रण नहीं लगाया जाएगा, तब तक सड़क हादसों में कमी लाना संभव नहीं। देश में सबसे ज्यादा 70 फीसदी मौतें वाहनों की तेज गति के कारण होती हैं। रोड इंजीनियरिंग की कमी से होने वाली मौतों का आंकड़ा 30 फीसदी है।सड़क सुरक्षा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश भर से जुटे स्काउट्स-गाइड्स को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। संवाद में भारत स्काउट एवं गाइड, उप्र के स्टेट चीफ कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने स्काउट्स-गाइड्स से संवाद के दौरान कहा कि सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण वाहनों की ओवर स्पीड है। जिसके कारण हादसों में 70 फीसदी मौते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.