मुंगेर, मार्च 21 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। 17 मार्च को प्रखंड क्षेत्र के गंगटा जंगल स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप हुई सड़क दुर्घटना में महिला की मौत की जानकारी के बाद शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में मृतक महिला के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने मृतका के पुत्र नरेंद्र कुमार को चेक सौंपते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। जानकारी के अनुसार 17 मार्च की सुबह गंगटा जंगल के सीआरपीएफ कैंप के समीप भीमबांध निवासी भोला ठाकुर की 55 वर्षीय पत्नी बबीता देवी की सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमुई-हवेली खड़गपुर मुख्य मार्ग को जाम किया था। इधर बीडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.