अल्मोड़ा, जून 29 -- शुभम कपकोटी, लमगड़ा। बलिया-बैगनिया रोड पर सोमवार को शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसे में कांग्रेस नेता सहित चार की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में एक मृतक कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक घटना करीब दो बजे की है। आपस में रिश्तेदार छह लोग विशौद बैगनिया से अपने गांव बलिया को कार से लौट रहे थे। इसी बीच चालक ने कार से संतुलन खो दिया। कार अनियंत्रित होकर लुड़कते हुए नीचे दूसरी सड़क पर उल्टी पलट गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे मे कांग्रेस नेता सहित चार की मौत सूचना पर लमगड़ा एसओ प्रमोद पाठक पुलिस और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू शुरू किया। जब तक पुलिस मौके पहुंचती तब तक कांग्रेस जिला सचि...