सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत
देवघर, मार्च 19 -- सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत देवघर-सारठ मुख्य मार्ग अवस्थित सारवां बस स्टैंड के समीप बुधवार दोपहर को हुई सड़क हादसे में चरघरा गांव निवासी बाइक सवार 32 वर्षीय कन्हैया रवानी पिता मोहन रवानी की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई। ट्रक द्वारा मृतक का सर पूरी तरह कुचल दिया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारठ से देवघर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दिया। जिससे मृतक का सर ट्रक के चक्का के नीचे आ जाने से कन्हैया रवानी की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। जेएच 09बीसी 4885 नंबर ट्रक को रोक लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई धर्मेंद्र सिंह सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.