गोरखपुर, अप्रैल 10 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौके पर मौत हो गई। वह खेतों में गेहूं की बाल बीनने गया था। जानकारी के अनुसार, गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे निवासी अंशु (15) गुरुवार दोपहर करीब दो बजे गांव के बाहर सड़क किनारे खेतों में गेहूं की बाल बीनने गया था। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंशु की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची गगहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.