शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- कलान। गोद भराई समारोह से लौट रहे परिवार की बोलेरो को मक्के से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में सवार 18 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता समेत चार अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा रविवार तड़के करीब दो बजे कलान थाना क्षेत्र में गढ़िया छबि महमदियापुर गांव के पास हुआ। बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के उगैनी गांव निवासी नेहा अपने परिजनों के साथ पीलीभीत में ममेरे भाई की गोद भराई समारोह में शामिल होने गई थी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: गोद भराई से लौट रहे परिवार की बोलेरो में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, छात्रा की मौत कार्यक्रम के बाद परिवार बोलेरो से ...