संभल, अप्रैल 3 -- बहजोई रोड पर गुरुवार को ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे एक होमगार्ड बाइक अचानक सामने आए छुट्टा जानवर से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गए। लोगों ने उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव परमानंदपुर निवासी होमगार्ड सुरेश चंद्र पुत्र नाथूलाल सुबह करीब सात बजे बहजोई रोड स्थित एक कॉलोनी में क्षेत्राधिकारी (सीओ) के आवास से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव आटा के पास खेतों से अचानक एक छुट्टा जानवर सड़क पर आ गया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर जानवर से टकरा गई। हादसे में सुरेश चंद्र को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड को तत्काल सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.