फरीदाबाद, जून 3 -- नूंह, केशव भारद्वाज। फिरोजपुर झिरका में बुधवार को कार के आगे अचानक कुत्ता आने पर चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। इससे कार पुलिया से नीचे जा गिरी। इस हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान फिरोजपुर झिरका निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। वहीं कार में सवार फिरोजपुर झिरका निवासी महेश और आरिफ खान होमगार्ड घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार तीन लोग घायल यह भी पढ़ें- नाके पर ट्रक की टक्कर से होमगार्ड की जान गई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...