बुलंदशहर, मई 3 -- जहांगीराबाद में शुक्रवार देर रात विमला हॉल के पास हुए एक सड़क हादसे में 42 वर्षीय हेयरड्रेसर निसार पुत्र चांद खान की मौत हो गई। वह मौहल्ला पाठक पूर्व (चचरई रोड) निवासी थे और टाउन स्कूल के पास दुकान चलाते थे। जानकारी के अनुसार, निसार रात में दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। एक पानी का टैंकर सड़क किनारे खड़ा था। सामने से आ रही गाड़ियों की तेज रोशनी के कारण उन्हें टैंकर दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक सीधे उससे टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद की स्थिति घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.