चंदौली, सितम्बर 27 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय राजेश पांडेय की पंजाब के लुधियाना जिले के समराला शहर में सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हेतमपुर निवासी राजेश पांडेय पंजाब के अंबाला शहर में अपना निजी व्यवसाय करते थे। बीते शुक्रवार को वह अपनी स्कूटी से फार्म पर जा रहे थे, तभी अचानक स्कूटी और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें अंबाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: एनएच पर हादसों में युवक समेत दो लोगों की गई जान, विरोध में सड़क जाम अंबाला सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।...