नई दिल्ली, फरवरी 23 -- दिल्ली सरकार केंद्र की 'राह-वीर' योजना लागू करेगी। इस योजनाका उद्देश्य सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़ितों की सहायता के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इस वित्तीय योजना के तहत जो भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़ित को तत्काल सहायता प्रदान करता है। घायल को निर्धारित समय सीमा के भीतर अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था करता है, उसे 25000 रुपए का पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानूनी पेचीदगियों या पुलिस कार्रवाई के डर से लोग अक्सर मदद करने से हिचकिचाते हैं। हालांकि, यह योजना इन आशंकाओं को दूर करेगी और लोगों को घायलों की मदद के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित करेगी। सीएम गुप्ता ने कहा कि इस योजना का उद...