संभल, मई 3 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बमनेटा के निकट 17 अप्रैल को हुई दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत के मामले में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव आनन्दपुर निवासी गजराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अप्रैल को उसका 30 वर्षीय भाई जितेन्द्र मोटरसाइकिल से गांव जा रहा था। रास्ते में गांव बमनेटा के निकट दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दिनेश निवासी गांव बिसारू कोतवाली बहजोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- हरियाणा रोडवेज की बस की टक्कर से युवक की मौत यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक की मौत को लेकर रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.