मुरादाबाद, फरवरी 26 -- बिलारी सिरसी रोड पर फ्लाईओवर पर 19 फरवरी को स्कूटी सवार को तेज रफ्तार बाइक चालक में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें स्कूटी सवार की मौत हो गई थी। इस मामले में अब मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के उदय नगर कॉलोनी निवासी संतोष देवी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कहा कि 19 फरवरी की शाम उसका बेटा पुनीत चौधरी गांव से खेती का काम करके वापस घर आ रहा था। तभी मिल के फ्लाईओवर पर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.