हजारीबाग, अप्रैल 26 -- इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत एनएच-33 पर सिरसी गांव के समीप रविवार सुबह करीब 6 बजे सड़क पार करने के दौरान एक हिरण का शावक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों तुलसी प्रसाद, कृष्ण देव प्रसाद और लक्ष्मीनारायण प्रसाद के अनुसार, शावक अचानक जंगल की ओर से सड़क पर आ गया। तेज रफ्तार वाहनों को देखकर वह घबरा गया और छलांग लगाने के दौरान वाहन की चपेट में आ गया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वनरक्षी प्रकाश किस्कू रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचे और घायल शावक को इलाज के लिए जिला पशु चिकित्सालय भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल पार्क क्षेत्र से भोजन-पानी की तलाश में जंगली जानवर अक्सर गांव की ओर आ जाते हैं। उन्होंने वन विभाग से वन्यजीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.