सड़क हादसे में हाईस्कूल के छात्र की मौत, दोस्त गंभीर
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 28 -- खतौली खतौली में कोतवाली क्षेत्र के भैसी गांव के पास टेम्पो और बाइक की भिड़ंत में दसवीं के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर कर दिया गया। छात्र की मौत का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।गांव टबिटा निवासी 19 वर्षीय मुरली रविवार शाम अपने दोस्त रितिक पुत्र सुनील निवासी जोहरा मंसूरपुर के साथ बाइक से जीटी रोड से होते हुए हाईवे की ओर जा रहा था। भैसी गांव के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे टेम्पो से उनकी बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.