सड़क हादसे में हरियाणा के युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
कन्नौज, जुलाई 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाइवे पर सिकंदरपुर और अकबरपुर के बीच सोमवार सुबह हुए सडक़ हादसे में हरियाणा निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल का उपचार अस्पताल में जारी है। हरियाणा के जिला भिवानी के डाडीमऊ गांव निवासी कमल (26) पुत्र सुरेंद्र अपने चचेरे भाई रोहित (26) पुत्र जोगेंद्र के साथ किसी काम से लखनऊ गए थे। वहां से वापस लौटते समय जब वह जीटी रोड हाईवे पर सिकंदरपुर और अकबरपुर के बीच पहुंचे, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- नोएडा जा रहे युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल हादसे में वह दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.