गाजीपुर, मार्च 25 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा में बुधवार दोपहर दो बजे एक सड़क दुर्घटना में स्वास्थ्य कर्मी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नेशनल हाईवे 124-सी पर एक बाइक ने ड्यूटी पर जा रहे स्वास्थ्य कर्मी की बाइक में टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे हुई। बिहार की ओर से कामाख्या मंदिर पर ड्यूटी के लिए जा रहे बारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एलटी के पद पर तैनात विजय शंकर राय अपनी बाइक पर थे। मगरखाई चौराहे पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर जा रहे ऑटो से जा टकराई। इस हादसे में बाइक चालक स्वास्थ्य कर्मी विजय शंकर राय सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.