रांची, अप्रैल 22 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के बेड़ो-तुको कब्रिस्तान के समीप मंगलवार की रात लगभग आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रांची के बनहोरा बड़कटोली गांव निवासी 35 वर्षीय जॉन लकड़ा (पिता एमानुएल लकड़ा) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बेड़ो थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव और एएसआई अक्षय सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार जॉन लकड़ा मंगलवार को स्कूटी से लोहरदगा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तुको कब्रिस्तान के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.