रांची, मई 14 -- इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पलमा गांव के निकट रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुए सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए बेड़ो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान रांची विधानसभा थाना क्षेत्र के कुटे गांव निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र बैठा के रूप में हुई है, जबकि घायल 30 वर्षीय दीपक महतो भी उसी गांव का रहने वाला है। बताया गया कि दोनों स्कूटी से बेड़ो के इट्टा चिलदिरी गांव में श्राद्धकर्म में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पलमा की ओर से आ रही एक बाइक सवार दो लोग अचानक सामने आ गए। इसमें दोनों दोपहिया चालक की टक्कर हो गई। इधर बाइक सवार दोनों लोग भी चोटिल ह...