काशीपुर, अप्रैल 28 -- दीप पाठक, काशीपुर। स्कूटी और बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए स्कूटी सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। खड़कपुर देवीपुरा निवासी 40 वर्षीय सतीश पुत्र श्रीराम जसपुर रोड स्थित एक पेपर मिल में नौकरी करते थे। बीते रविवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह स्कूटी से ड्यूटी जा रहे थे। इसी बीच जसपुर रोड पर फैक्ट्री से पहले सामने से आ रहे बाइक की स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी व बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल जहां सोमवार की देर रात सतीश की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस...