शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- बंडा। ट्यूशन पढ़ाने जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पुत्र सुनील सिंह ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के अनुसार अजय पाल सिंह 23 अप्रैल को दोपहर करीब 2:45 बजे साइकिल से बिराहिमपुर की ओर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जा रहे थे। जैसे ही वह खिंडा फार्म के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.