देवरिया, मार्च 1 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रतनपुरा चौराहे के समीप शनिवार की सुबह हुए सड़क हादसे में सेना जवान की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दंपती घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सेना जवान की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के रतनपुरा के रहने वाले रामप्रताप यादव (29) पुत्र लालसा यादव सेना में जवान थे और इन दिनों उनकी सिकंदराबाद में तैनाती थी। होली मनाने के लिए वह एक सप्ताह पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर से बाइक से कंचनपुर चौराहे की ओर जा रहे थे कि रतनपुरा चौराहे के समीप सामने से आ रहे कुशीनगर जनपद के चौरा थाना क्षेत्र के भठवा गांव निवासी अंगद प्रसाद (35) और उनकी पत्नी अनीता देवी (32) की बाइक टकरा गई। जिससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.