गुड़गांव, फरवरी 15 -- गुरुग्राम। सिकंदरपुर स्थित रैपिड मेट्रो स्टेशन के समीप लेबर चौक पर कैंटर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक सुरक्षा कर्मी की टांग टूट गई। गांव नाथूपुर के तोताराम चौक के समीप एक मकान में बिहार के गया के गांव मंझार निवासी लक्ष्मण कुमार किराये के मकान में रहता है। वह सेक्टर-42 स्थित डीएलएफ कैमेलियाज में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता है। लक्ष्मण की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सड़क हादसे के बाद उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। आरोपी कैंटर चालक का अभी पता नहीं चल सका है। कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.