सराईकेला, मार्च 16 -- सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगनाडीह निवासी अर्जुन मल्लिक (52) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुरुडिह के पास बाईपास रोड पर स्थित पंचु ढाबे के सामने हुई।मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन मल्लिक बुरुडिह के निकट निर्माणाधीन रुंगटा स्टिल प्लांट में सिविल ठेकेदार के रूप में कार्यरत थे। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह प्लांट से खाना खाने के लिए अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान, बुरुडिह बाईपास के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक जिसमें दो युवक थे, ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्जुन मल्लिक सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल ले जाया गया जहॉ डॉक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर...