हापुड़, जुलाई 18 -- गजरौला से दिल्ली जा रहे यूपी पुलिस के सिपाही पुलकित सैनी सिखैड़ा न्यू हाईवे के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सिपाही पुलकित सैनी निवासी रामकला, थाना गजरौला, जनपद हापुड़ अपनी बाइक से घर से दिल्ली जा रहे थे। सिखैड़ा न्यू हाईवे के पास उनकी बाइक अचानक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिखैड़ा में भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित बसेला ने बताया कि युवक की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाने मे...