सड़क हादसे में सास की मौत, बेटी-दामाद जिंदगी की लड़ रहे जंग
कौशाम्बी, मई 27 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पूरामुफ्ती थाने के मंदर मोड़ के समीप बुधवार दोपहर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूटी सवार वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कौशांबी जनपद के जाठी गांव निवासी घनश्याम मौर्य का बेटा रंजीत मौर्य मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करता है। करीब छह माह पहले उसकी शादी प्रयागराज जनपद के धूमनगंज थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा निवासी दशरथलाल की बेटी खुशबू से हुई थी। परिजनों के अनुसार एक सप्ताह पहले रंजीत मुंबई से घर आया था। बुधवार को रंजीत अपनी पत्नी खुशबू और 40 वर्षीय सास सरोज देवी को बाइक से लेकर जाठी गांव जा रहा था। दोपहर में पूराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.