बिहारशरीफ, मार्च 26 -- सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलावां गांव के पास हुआ हादसा सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरमेरा-बिहटा मार्ग, एसएच 78 पर बुधवार की रात सड़क हादसे में सास और दामाद की मौत हो गयी। मृतक चंडी थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी ललन कुमार सिंह का 36 वर्षीय पुत्र सुमीत कुमार थे। वह बेगूसराय एचपीसीएल में सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। इलाज के दौरान उनकी सास शेखपुरा निवासी विभा देवी की भी जान चली गयी। परिजनों की मानें तो विभा देवी बीमार थी। उन्हें छोड़ने के लिए सुमीत अपनी पत्नी आस्था कुमारी के साथ कार से बख्तियारपुर से शेखपुरा जा रहा था। बड़ी मलावा गांव के पास अनियंत्रित कार डिवाईडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे में सुमीत की मौके पर ही मौत हो गयी। उसकी पत्नी व सास जख्मी हो गयी। जख्मी विभा देवी को इलाज के लि...