हापुड़, मार्च 8 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार साले की मौत हो गई, जबकि उनका जीजा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद संभल के बहजोई क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर निवासी बोबी अपने जीजा विशाल के साथ दिल्ली से बाइक पर सवार होकर शनिवार की रात को अपने घर के लिए लौट रहे थे। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों जीजा साले घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां डाक्टर ने घायल साले बोबी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिवार के लोगों को दी गई। सूचना पर परिवार के लोगों में कोह...