प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के युवा सदस्य प्रभात मिश्र 'गोपाल' का सोमवार को वाराणसी से लौटते समय भदोही के लाला नगर टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसी क्रम में जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद की ओर से मंगलवार दोपहर संघ के हाल में शोक सभा हुई। सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कृष्ण बिहारी तिवारी तथा संचालन मंत्री वरुण कुमार सिंह ने किया। शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। सभा में बृजेश सिंह यादव, लक्ष्मी कान्त मिश्र, प्रिया तिवारी, देवदत्त मिश्र, अखिलेश कुमार पांडेय, उमा शंकर मिश्र, राजेश कुमार मिश्र शास्त्री, अभिषेक पाण्डेय, आनन्द कुमार शुक्ला, अंजनी कुमार पाण्डेय,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.