हापुड़, अप्रैल 23 -- क्षेत्र के गांव खुड़लिया के निकट दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर डिवाइडर से टकराने पर कार छतिग्रस्त हो गई। जबकि उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र अंतर्गत तिगरिया खादर निवासी सोमपाल सिंह परिवार के सदस्य हरनंदी, रीबा, प्रिंस, सतपाल सिंह,गौरव , पिंटू के साथ राजस्थान गए थे। गाड़ी को चालक प्रिंस चला रहा था। वहां से गुरुवार की सुबह को सभी लोग अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खुड़लिया के निकट पहुंची तो अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी हाईवे पर बने डिवाइडर से टककरा छतिग्रस्त हो गई। इस दौरान गाड़ी में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...