सीतामढ़ी, मार्च 7 -- सीतामढ़ी। डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को शाम ई-रिक्शा की ठोकर से साइकिल सवार एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। घटना एसपी आवास के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के मेथौरा गांव निवासी नंदकिशोर साफी (57) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह साइकिल से सब्जी लाने बाजार जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।उधर नगर थाना प्रभारी ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम ...