मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- गायघाट,एक संवाददाता। एनएच-27 स्थित गायघाट चौक पर बुधवार को वाहन की ठोकर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक जारंगडीह निवासी 70 वर्षीय अशर्फी राम थे। बताया जाता है कि अशर्फी राम सुबह अपने घर से गायघाट के लिए निकले थे। इसी दौरान एनएच पर वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। वे करीब दस फीट दूर सड़क पार जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.