नोएडा, फरवरी 16 -- नोएडा, संवाददाता। चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की करीब नौ माह पूर्व सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में हुए हादसे में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी निवासी वंदना वर्मन ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पति हीरालाल वर्मन सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। 10 मई 2025 को साइकिल से ड्यूटी करने जा रहे थे। जैसे ही वह फोर्टिस अस्पताल के पास रेल विहार के सामने पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इसके चलते उनके सिर सिर और शरीर पर गंभीर चोट आई। उन्हें पुलिस ने फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.