मुंगेर, मार्च 20 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। गुरुवार को तारापुर-संग्रामपुर मुख्य मार्ग पर नवगाईं एवं पसिया मोड़ के बीच सड़क हादसे में सीएनजी ऑटो पर सवार 35 वर्षीय रवि सदा की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सरडिया मुसहरी गांव निवासी राजू सदा के रूप में की गयी। जानकारी के अनुसार रवि सदा अपने बड़े भाई जीतन सदा, भतीजा राजकुमार सदा तथा अन्य परिचितों के साथ सहरसा से बांका जिले के बेलहर थाना जा रहे थे। सभी लोग बुधवार को सहरसा से ट्रेन पकड़कर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जमालपुर स्टेशन पहुंचे थे। वहां से उन्होंने बेलहर जाने के लिए एक ऑटो रिजर्व कर बेलहर जा रहे थे। ऑटो जैसे ही नवगाईं और पसिया मोड़ के बीच पहुंचा, उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने ओवरटेक करने के प्रयास में ऑटो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.