गुड़गांव, अप्रैल 11 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। साइबर सिटी की सड़कों पर बेलगाम रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर लोगों की जान जोखिम में डाल दिया है। गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों में विशेषकर तीन बड़े सड़क हादसे सामने आए हैं। इन हादसों में कॉलेज छात्रा, सीआईएसएफ के सब-इंस्पेक्टर और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तेज रफ्तार ईको वैन पलटी, कॉलेज छात्रा घायलअमेटी यूनिवर्सिटी, पंचगांव की बी टेक प्रथम वर्ष की छात्रा अर्पिता अपने दोस्तों के साथ दिल्ली के संगम विहार से ईको वैन में बैठकर कॉलेज जा रही थी। अर्पिता का आरोप है कि चालक सन्नी वैन को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। छात्रों के बार-बार टोकने के बावजूद उसने गाड़ी धीमी नहीं की। द्वारका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.