गंगापार, मार्च 24 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। यमुनापार के कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगवां गांव निवासी 55 वर्षीय बरमदीन पटेल की सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बरमदीन पटेल पेशे से सब्जी विक्रेता थे और रोज की तरह सोमवार को भी जारी बाजार में सब्जी बेचने गए थे। देर रात करीब 9:30 बजे वह साइकिल से घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ...